Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP to set out to reclaim lost ground in Ahirwal

Mahendragarh-Narnaul News: अहीरवाल में खोई जमीन तलाशने उतरेगी जजपा

Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
JJP to set out to reclaim lost ground in Ahirwal
फोटो संख्या:57- रिवासा फ्लाई  ओवर के नजदीक लोगों को संबो​धित करते जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय च
महेंद्रगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) अहीरवाल क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के लिए 6 दिसंबर को शहर के राजकीय पीजी कॉलेज मैदान में राज्यस्तरीय रैली करने जा रही है। भाजपा की ओर से विपक्षी दलों की राजनीतिक स्थिति पर किए जा रहे कटाक्ष के बीच जजपा इस रैली के जरिये अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

हालांकि पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2019 का जनाधार वापस पाने की रहेगी। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चला रही है। कार्यकर्ता रोजाना 10 से 12 गांवों में पहुंचकर लोगों को रैली में आने का न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर उन्हें संगठन की गतिविधियों और रैली की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला खुद जमीन पर उतरकर अभियान को गति दे रहे हैं। उनके दौरे को रैली की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का भ्रम दूर करेगी जजपा : राजकुमार
जजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार खातोद ने कहा कि भाजपा की ओर से लगातार अहीरवाल को अपना गढ़ बताया जा रहा है। जजपा व अन्य पार्टियों को लेकर भी भाजपा को भ्रम है कि अन्य पार्टियां अहीरवाल में स्थापना दिवस नहीं मना पा रही है और यहां पर बड़े कार्यक्रम करने वाली भाजपा ही एकमात्र पार्टी है। अब जजपा रैली के माध्यम से भाजपा का भ्रम दूर करेगी।
नौवां स्थापना दिवस अहीरवाल में : छिल्लर
जजपा जिला प्रवक्ता विजय छिल्लरो ने कहा कि भाजपा लगातार विपक्षी पार्टियों को अहीरवाल क्षेत्र में कमजोर बता रही है। अब जजपा इसका जवाब देगी। अपना नौंवा स्थापना दिवस अहीरवाल क्षेत्र में मनाएगी और भाजपा की टिप्पणी का करारा जवाब भी देगी। इस रैली में प्रदेश भर से जुटने वाला जनप्रेम भाजपा के बयान को झूठा साबित करेगा।

आंकड़े
बढ़ाते हैं चुनौती

2019 के विधानसभा चुनाव में जजपा ने नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और नांगल चौधरी सीटों पर कुल 88,240 वोट हासिल किए थे। 2024 में पार्टी ने नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी में अकेले प्रत्याशी उतारे जबकि महेंद्रगढ़ में गठबंधन का उम्मीदवार रहा। इन तीन सीटों पर जजपा को महज 2764 वोट मिले। इतनी बड़ी गिरावट के बाद पार्टी के लिए रैली भीड़ जुटाने के साथ-साथ मतदाताओं में दोबारा भरोसा बनाने का मौका भी है। अगले चुनाव से पहले पहचान और वोट बैंक मजबूत करने के लिए जजपा इस कार्यक्रम को अहम मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed