फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP district head gave instructions to make booth warriors and booth sakhis

Mahendragarh-Narnaul News: जजपा जिला प्रधान ने दिए बूथ योद्धा एवं बूथ सखी बनाने के निर्देश

Mon, 26 Feb 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
JJP district head gave instructions to make booth warriors and booth sakhis
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रधान डाॅ. मनीष शर्मा ने बूथ योद्धा एवं बूथ सखी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस मीटिंग में सभी प्रकोष्ठों के संगठनात्मक गठन और बूथ योद्धा एवं बूथ सखी के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला प्रधान ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से मिली हिदायत के अनुसार सभी हलकों में बूथ स्तर पर 28 फरवरी तक सभी बूथों पर बूथ योद्धा एवं बूथ सखी बनाए जाने हैं। इसमें अब कम ही समय रह गया है। इसलिए जहां भी अब तक बूथ योद्धा एवं बूथ सखी तैयार नहीं किए गए हैं, वहां के पदाधिकारियों को इस कार्य में तेजी लानी चाहिए तथा अपने-अपने यहां से बूथ योद्धा एवं बूथ सखी बनाकर लिस्ट कार्यालय में सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक आ चुके हैं और कभी भी चुनाव आचार संहिता लग सकती है। इस मौके पर हलका प्रधान विरेंद्र दहिया, रविंद्र गागड़वास, नगर पार्षद संदीप भांखर, बेदू राता, डाॅ. सुनीता यादव, रणबीर पूनिया, बिशन ठेकेदार, महेंद्र खन्ना, राजकुमार जांगड़ा, लीलाराम, कर्णसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed