फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jewelry worth lakhs of rupees missing from the bag, police registered a case on the victim's statement

बैग से लाखों रुपये के आभूषण गायब, पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर किया मामला दर्ज

Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs of rupees missing from the bag, police registered a case on the victim's statement
ससुराल से महेंद्रगढ़ बस में आ रही एक महिला के बैग से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर महिला ने शक के आधार पर बैग चेक किया तो उसमें आभूषण से भरा पर्स गायब मिला। इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुंड जिला अलवर राजस्थान निवासी सुनीता ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ में कर्मचारी कॉलोनी में किराए के मकान पर रह कर अपने बच्चों को पढ़ा रही है। उसके पति आर्मी में सर्विस करते हैं। शनिवार को वह अपने पति और बच्चों के साथ बस में कुंड से महेंद्रगढ़ आई थी। उसके बैग में पर्स के अंदर सोने के आभूषण रखे हुए थे। महेंद्रगढ़ पहुंचने पर वह बैग छोड़कर शौचालय चली गई थी। पांच मिनट बाद आकर उसने बैग चेक किया तो ट्राली बैग का नंबरिंग लॉक खुला हुआ था और बैग के अंदर रखा आभूषण का पर्स गायब था। उसने बताया कि बैग के अंदर रखे पर्स में चार सोने की चूड़ियां, दो सोने की झुमकी, दो सोने की झुमकी की नाड, तीन सोने की अंगुठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब रखी थीं। उसने बताया कि उसको लगभग छह लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला सुनीता के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed