{"_id":"696fc4a3c64e4eae4204bcc3","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-in-narnaul-in-broad-daylight-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135097-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में दो घरों से दिनदहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में दो घरों से दिनदहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो 3 काठ मंडी में अलमारी से चोरी करने का बाद बिखरा पड़ा सामान।स्रोत परिजन
नारनौल। शहर में परशुराम कॉलोनी और काठ मंडी में दिनदहाड़े चोरी होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जहां से चोरों ने नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में परशुराम कॉलोली निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह जिला क्षय रोग केंद्र में तैनात है। 19 जनवरी को 8 बजकर 50 मिनट पर अपनी ड्यूटी पर चला गया था। घर में कोई नहीं था। वह घर पर ताला लगाकर गया था।
दोपहर करीब 1:30 बजे खाना खाने के लिए गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, एक चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पांच तोला की दो सोने की चेन, तीन अंगूठी सोने की, कान के कुंडल एक जोड़ी, पाजेब चांदी की दो जोड़ी, 250 ग्राम की चांदी की प्लेट सहित अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
उधर मोहल्ला काठमंडी में भी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बजरंग लाल ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार शाम को मंदिर गई थी। जैसी ही वह 6:10 पर वापस आई तो अलमारी से दो सोने की अंगूठी, एक मांग टीका सोने का, एक जोड़ी पाजेब और 9000 हजार की नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।