{"_id":"62bf313f6a6460288c2d0b44","slug":"jewelery-and-goods-stolen-from-house-in-shastri-nagar-narnol-news-rtk6511326154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री नगर में घर से आभूषण और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री नगर में घर से आभूषण और सामान चोरी
विज्ञापन

नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में एक मकान में सेंध लगाकर चोर सामान व आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत महावीर चौकी में देकर चोरों का सुराग लगाकर सामान बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता है। 28 जून को उसकी पत्नी शास्त्री नगर के मकान की देखभाल करके गई थी। वीरवार सायं को उसके पड़ोसी ने उसे सूचना दी कि घर का एक दरवाजा खुला है और घर की बिजली भी बंद है। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ रात्रि करीब 12.30 बजे आकर देखा तो घर के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उसने डायल 112 नंबर पुलिस पर फोन कर सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में सामान की जांच की तो गैलरी के गेट का शीशा टूटा हुआ था। ड्राइंग रूम से एसी व वाईफाई उतार रखा था। बेडरूम से अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी से गिफ्ट आइटम गायब थे। दूसरे बेड रूम से एलसीडी, महंगी साड़ियां व अलमारी के लॉकर को तोड़ कर एक सोने की चेन, दो सोने के कड़े व दो सोने की अंगूठी गायब थी। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद