नारनौल। डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का लगातार 15वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने कि अध्यक्षता विजय कुमार कैशियर ने की। इस मौके पर उन्होंने 6 अक्तूबर को नारनौल सर्कल में अधिकारियों के खिलाफ एकजुट होने का निर्णय लिया। यह सूचना केंद्र परिषद के महासचिव अमित मुद्गिल ने दी।
धरने को दिल्ली जोन के अधीन आने वाले सर्कल गुरुग्राम वन, गुरुग्राम टू, नारनौल, फरीदाबाद ,पलवल और रेवाड़ी के जेई, जेई वन इंचार्ज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नारनौल सर्कल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन के कारण निगम को जो भी आर्थिक नुकसान होगा आम जनता को अगर किसी तरह की असुविधा होगी या बिजली व्यवस्था में किसी तरह का विरोध उत्पन्न होगा उसका जिम्मेवार पूर्ण रूप से कार्यकारी अभियंता एवं निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर गजराज , सत्यपाल , शंकरलाल ,वासुदेव ,विजय कुमार, अमीलाल फोरमैन, गजराज, अनिल कुमार शर्मा, दिलीप सिंह व हिम्मत सिंह उपस्थित रहे।