{"_id":"575862d84f1c1b1f349c545b","slug":"jcb-incroachment-villegers-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन से हटवाया अवैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हटवाया कब्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पवेरा के ग्रामीणों ने बुधवार को आपसी सहमति से गांव में जोहड़ के आसपास व कई जगह अवैध कब्जों को जेसीबी की सहायता से हटवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस शामलात भूमि पर जच्चा बच्चा केंद्र, राजकीय प्राथमिक पाठशाला व मिडिल स्कूल के आसपास कुछ लोगों ने कई वर्षों से गोबर कूड़ा-कर्कट आदि डालकर अवैध कब्जा करने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर गांव में आपसी सहमती बनाई और जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों की सहायता से अवैध कब्जों को हटाकर साफ-सफाई की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए अनेक बार जिला प्रशासन से मांग कर चुके थे, परंतु किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने आपसी सहमति से गांव की समस्या का समाधान किया।
ग्रामीण हरपाल, मलुकाराम, सूबेसिहं, बुधराम स्वामी, निहाल सिहं, छाजूराम मास्टर, राजेश कुमार, बाबूलाल, रामकुमार थानेेदार, निहाल सिंह, सज्जन सिंह, सुभाष मिस्त्री, ओमप्रकाश पंच व संदीप आदि ने बताया कि गांव में बने जोहड़ की खुदाई के लिए पंचायत व जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर ग्रामीणों ने चौपाल मेें एक बैठक बुलाई और सामूहिक रूप से फैसला लिया की जोहड़ की खुदाई वे अपने स्तर पर करवाएंगे। इसके लिए चंदा एकत्र किया जाने पर विचार हुआ।