फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jawan Ashish Sharma was given a tearful farewellJawan Ashish Sharma was given a tearful farewell

Mahendragarh-Narnaul News: जवान आशीष शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Fri, 22 Aug 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jawan Ashish Sharma was given a tearful farewellJawan Ashish Sharma was given a tearful farewell
फोटो संख्या:72- जवान आशीष शर्मा--फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। सरस्वती कॉलोनी निवासी सेना के जवान आशीष शर्मा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शाम करीब पांच बजे जवान को शहर के लोग और सेना के जवानों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आशीष कुमार की तैनाती 165 आर्टिलरी रेजिमेंट गुजरात में थी। मंगलवार को तोपखाना में ड्यूटी के दौरान सफाई करते समय दुर्घटनावश निधन हो गया था।
विज्ञापन


वीरवार को नौ मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री हिसार कैंट की टुकड़ी से सूबेदार राजकुमार व 16 जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। आशीष के चचेरे भाई मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी। ताऊ ओमप्रकाश ने बताया कि आशीष शर्मा तीन साल पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। दो साल पहले ही आशीष की शादी हुई थी। हालांकि अभी तक जवान के कोई संतान नहीं है। पिछले दिनों फोन पर हुई बातचीत में आशीष ने बताया था कि 15 दिनों की छुट्टी मंजूर हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को घर आएगा लेकिन यह नहीं सोचा था कि पार्थिव शरीर आएगा। जवान की अंतिम विदाई में थाना शहर महेंद्रगढ़ प्रभारी, नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, राजेंद्र शर्मा कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वेद, यादव सभा के प्रधान अभय राम यादव, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र आदि ने अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed