फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   jatt protest. police ready for any condition, narnaul

जाट आंदोलन से निपटने को पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 04 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की सूचना पर पुलिस ने जिले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने व कानून व्यवस्था को बनाने के लिए कमर कस ली है। पिछले तीन-चार  दिन से पुलिस अधिकारी जिले के जाट बाहुल्य गांवों का लगातार दौरा कर लोगों  को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं लोगों से कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील कर रहे है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने शनिवार को थाना सतनाली के गांव माधोगढ़, डालनवास, बारडा, बास तथा कनीना थाना के गांव  उन्हानी, छिथरोली, चेलावास, झिगावन दुलोठ जाट आदि गांवों का दौरा कर लोगों को समझाया। वहीं लोगों से कानून अपने हाथ में ना लेने की अपील की। उन्होंने  कहा कि किसी के बहकावे में न आकर किसी भी प्रकार का उपद्रव न करे। रोड व रेलवे ट्रैक पर न बैठे और किसी प्रकार की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपद्रव करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। रोड व  रेलवे ट्रैक पर किसी भी सूरत में नहीं बैठने नहीं दिया जाएगा। वही कानून तोड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा तथा उनके खिलाफ तुरंत मुकदमा  दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ एसएचओ कैलाश चंद, एसएचओ ओमप्रकाश, इंस्पेक्टर हरीओम, रीडर सुरेंद्र, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों से निपटने के लिए बनाई सौ जवानों की कंपनी
जाट आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार स्थिति से निपटने के लिए सौ जवानों की एक पुलिस की कंपनी बनाई गई है। जो पुलिस लाइन नारनौल में पूरे साजों समान के साथ तैयार रहेगी। कंपनी की कमान डीएसपी सिटी महेश कुमार को सौंपी गई है। इसके अलावा 175 पुलिस कर्मचारियों को घोड़ा पुलिस, महिला पुलिस को पुलिस लाइन नारनौल में तैयार रहने के आदेश भी दिए है। वहीं जरूरत पड़ने पर  अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed