फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   jatt protest, dc, notice, narnaul

जाटों ने सौंपा डीसी को ज्ञापन

Wed, 08 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 08 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
jatt protest, dc, notice, narnaul
जाटों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण और अन्य मांगों के लिए पांच जून से दोबारा शुरू हुए आंदोलन के बाद बुधवार को पहली बार जिला महेंद्रगढ़ में जाट समुदाय के लोगों ने बैठक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जाट समुदाय के लोगों ने सीएम और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। जाटों के प्रदर्शन के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला इकाई द्वारा समिति के जिला प्रधान हवासिंह लांबा की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त संजीव कुमार वर्मा को जाटों ने ज्ञापन दिया। इस मामले को लेकर जिला भर के जाट समाज के लोग सुबह ही लघु सचिवालय में एकत्र हुए। जहां पर एक बैठक का आयोजन कर आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी, आंदोलन के दौरान गिरफ्तार लोगों की रिहाई और कोर्ट में मजबूत पैरवी कर आरक्षण पर लगी रोक को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक के बाद डीसी को दिया ज्ञापन
बैठक के बाद उपायुक्त को एक ज्ञापन दिया जिसमें आरक्षण की मांग के अलावा अन्य मांगें उठाई। इस ज्ञापन में कहा कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश में चल रहे शांतिपूर्ण धरने को कुचलने के लिए हरियाणा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। ज्ञापन में बताया गया था कि फरवरी में हुए जाट आंदोलन के बाद हरियाणा सरकार ने जो मांगें रखी थी वे सभी मान ली गई थी। इसके बाद 29 मई को भी जाट प्रतिनिधिमंडल मिला था और हरियाणा में जाट समाज के प्रति नफरत तथा जाट समाज के साथ हो रहे अत्याचार व अन्याय से संबंधित बातें से अवगत करवाया गया था। इसके बाद जाट समाज में चरणबद्ध आंदोलन के लिए जाट समाज तैयार हुआ। अब जाट समाज के खिलाफ साजिशें, अत्याचार तथा अन्याय ज्यादा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव-गांव जाकर करेंगे आंदोलन को मजबूत
इस  मौके पर जाट आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक 11 सदस्यीय टीम का  गठन किया गया। यह टीम जिला भर के जाट बाहुल्य में जाकर लोगों को जाट आंदोलन  से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने तथा जाटों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में बताएगी। इस अवसर पर हवासिंह लांबा, हजारीलाल, जलेसिंह, होशियार सिंह लांबा,  चैनसुख तोताहेड़ी, कर्ण सिंह थाना तथा मनोहर लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed