फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   jat protest, police alert, narnaul

आंदोलन की सुगबुगाहट से पुलिस सतर्क

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
jat protest, police alert, narnaul
जाट आंदोलन के लिए पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक हामिद  अख्तर ने सोमवार को पुलिस लाइन में जिले के डीएसपी, एसएचओ, चौकी इंचार्ज की बैठक ली। इसमें जाट आरक्षण के दौरान कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने के लिए रणनीति बनाई। पुलिस अधीक्षक ने जून माह की 5 तारीख से जाट समुदाय द्वारा आरक्षण आंदोलन की शुरुआत होने की सूचना पर  पूरे जिले को अलर्ट किया है। उन्होंने सभी एसएचओ को कड़े दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आंदोलनकारियों को किसी भी सूरत में सड़क व रेलवे ट्रक पर बैठने  न दिया जाएगा और ना ही किसी सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने  दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन के दौरान जरूरत पड़ी तो बाहर से  अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने सभी सुरक्षा एजेंटों और पुलिस विभाग के खुफिया तंत्र को भी अलर्ट करते हुए आदेश दिए है कि वो भी उन लोगों की पहचान करें जो लोगों को भड़काने और आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश करे। ऐसे लोगों से पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी थाना प्रबंधक भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के लोगों को कानून का पालन करने के लिए समझाएं, ताकि ग्रामीण किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ना ले, कानून के दायरे में रहकर  कार्य करे। इस दौरान दंगाइयों से निपटने में किसी भी पुलिस अधिकारी व  कर्मचारी की ड्यूटी में लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन नारनौल में एक पुलिस कंपनी अपने पूरे साजो सामान लाठी, हेलमेट,  बाड़ी प्रोडक्ट, टीयर गैस तथा उपद्रवियों द्वारा पेड़ काटकर रस्तों को बंध  करने के प्रयास पर खोलने के लिए जेसीबी मशीन के साथ 24 घंटे तैयार रहने के  आदेश दिए है। इसके साथ ही वाटर केनल गाड़ी भी तैयार की गई है। बैठक में  डीएसपी महेश कुमार, डीएसपी साकिर हुसैन, इंस्पेक्टर हरिओम सहित सभी  एसएचओ, रीडर सुरेंद्र डांगी, नरेश कुमार व नवल किशोर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed