फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jam imposed on the accused's arrest

आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाया जाम

Mon, 05 May 2014 01:01 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Mon, 05 May 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
शनिवार शाम को होटल लक्ष्मी के मालिक एंव वार्ड 5 के पार्षद मेहरचंद के 35 वर्षीय भाई देशराज का कत्ल कर दिया गया था। शनिवार को लोगों ने घटना के विरोध में शव को सड़क पर जाम लगा दिया था। यह सिलसिला रविवार को भी नहीं थमा।
विज्ञापन


हत्या के विरोध में कस्बे के सभी मुख्य सड़क मार्गों और अन्य लिंक रास्तों को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। इससे कनीना का अन्य गांवों एवं शहरों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। एसडीएम महेंद्रगढ़ सतीश यादव के तीन दिन में सभी आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन पर जाम खोला गया। वहीं शव के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासनिक महकमा भी मौजूद रहा।
विज्ञापन



बता दें कि शनिवार शाम करीब पांच बजे देशराज अपने लक्ष्मी होटल पर कुछ काम कर रहा था। इस दौरान यह घटना हुई थी। देशराज के भाई मेहरचंद ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया था कि उनका भाई देशराज शनिवार को दिनभर पदाड़ी का स्टाक करने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी में तीन व्यक्ति आए और उन्होंने पास रखे एक पानी के घड़े को उठाकर देशराज के सिर में मारा। जिसके चलते देशराज घबरा गया और अपने आपको घिरता देखकर उसने भागना शुरू कर दिया। किंतु तीनों ने उसे लाठी और रॉड से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे इतना पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई। मेहरचंद ने बीच बचाव करना भी चाहा किंतु वो असफल रहा।


शनिवार रात भी लगाया था जाम
घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना की सूचना पाकर पुलिस के साथ-साथ ग्रमीण भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। उन्होंने शव को कनीना-अटेली टी-प्वाइंट पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर जिला पुलिस कप्तान रात के समय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वालों को किसी भी बख्शा नही जाएगा। आरोपियों की फोन लोकेशन पर पुलिस लगी हुई है। लोगों ने शनिवार रात जाम तो खोल दिया लेकिन फैसला लिया कि रविवार सुबह 8 बजे दोबारा से कनीना बस स्टैंड पर स्थित अनाज मंडी स्थित टी प्वाइंट पर जाम लगाकर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के एवज में जाम लगाकर विरोध प्रकट किया जाएगा।


रविवार भी मुखर रहे लोग
रविवार सुबह कस्बे के लगभग सभी कोने से सभी एकत्रित हुए और आठ बजे कनीना में लगभग दो दर्जन सड़कों और लिंक रास्तों पर पूरी तरह से जाम लगा दिया। इस दौरान कस्बे का पूरा बाजार बंद रहा। इस दौरान वाहन तो दूर की बात है लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। मौके पर जाम के दौरान काफी बार एसडीएम महेंद्रगढ़ सतीश यादव, डीएसपी कनीना रमेश कुमार द्रारा जाम खोलने के लिए कहा गया लेकिन भीड़ अपनी जिद पर काबिज रही और जाम को नहीं खोला। लोगों का कहना था कि दो दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जिला प्रशासन लिखित में दे। इस दौरान काफी बार गहमा गहमी भी देखने को मिली।


आरोपियों पर दर्ज हुआ केस

मेहरचंद के बयान पर मंजीत, पवन उर्फ पोंडी तथा जगबीर सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर किया गया है। गांव उन्हाणी का ही एक व्यक्ति होटल पर फोन कर बात कर रहा था उस पर भी कुछ शंका व्यक्त की जा रही है। हत्या के पीछे वजह का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। रविवार को सुबह 8 बजे से जाम लगाया गया था और लगभग दोपहर करीब एक बजे देशराज के शव का पोस्टमार्टम महेंद्रगढ़ में कराया गया। तब भी जाम लगा हुआ था।


एसडीएम की भी नहीं सुनीं

कस्बे के लोगों ने जाम खोलने से साफ मना कर दिया था तथा आरपार की लड़ाई में नजर आ रहे थे। एसडीएम सतीश कुमार ने बताया कि आप सभी एक ज्ञापन के जरिए अपनी मांगे लिखित में दे आपकी सभी मांगें मानी जाऐगी। लेकिन उपस्थित भीड़ ने ऐसा करने से मना कर दिया तब इसी मृतक देशराज के भाई पार्षद मेहरचन्द ने जाम खोलने के लिए निवेदन किया तो तब जाकर लोगों ने जाम को खोल दिया। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी भी शव के अंतिम संस्कार में पहुंचे। गमगीन माहौल में देशराज का अंतिम संस्कार ककराला मार्ग पर स्थित उनके कुएं पर कर दिया गया है। यहां एसडीएम महेंद्रगढ़ सतीश यादव, डीएसपी रमेश कुमार, नायब तहसीलदार मुखत्यार सिंह आदि थे।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
दाह संस्कार के बाद ग्रामीणों ने एक ज्ञापन एसडीएम सतीश कुमार को दिया जिसमें उन्होंने तीन दिनों के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को 25 लाख की राशि मुआवजा देने तथा मृतक के परिवार को नौकरी देने की मांग की है तथा चेताया है कि अगर ये सभी मांगे नहीं मानी गई तो तीन दिन बाद दोबारा से जाम लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed