फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jai CSC Center Jerpur's team was the winner in Kabaddi.

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी में जय सीएससी सेंटर जेरपुर की टीम रही विजेता

Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jai CSC Center Jerpur's team was the winner in Kabaddi.
फोटो संख्या:-80 गांव मालड़ा में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए ग्रामीण---स्रोत ग्रामीण - फोटो : Samvad
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा सदाराम के मेले में मंगलवार को नेशनल ओपन कबड्डी व वॉलीबॉल के मैच शुरू हुए। वहीं 52 किलो भार वर्ग कबड्डी में जय सीएससी सेंटर जेरपुर ने मकड़ौली स्कूल ए की टीम को हराकर मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक नेशनल ओपन कबड्डी का फाइनल मुकाबला आदमपुर व संस्कार भारती के बीच होगा। वॉलीबॉल समेसिंग मैचों में आईटीबीपी व मकड़ाना के बीच फाइनल मुकाबला चल रहा था।
विज्ञापन

मैचों का उद्घाटन सुरेंद्र कौशिक पूर्व जिला प्रमुख ने किया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कौशिक ने 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। सुजान मालड़ा व सोनू ने बताया कि वालीबॉल खेल के लिए बलकरा, घसेडा, आईटीबीपी जाटूसाना,मालड़ा ए और बी, दादरी,चांदवास, मकड़ाना, जयपुर हॉस्टल व राजावास की टीमें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 किलो भार वर्ग कबड्डी में जुई खुर्द, मकड़ौली ए और बी, ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम, जय सीएससी सेंटर जेरपुर ए और बी, अलवर व योगी महेंद्रगढ़ की टीमें पहुंची। ओपन कबड्डी के लिए संस्कार भारती, नीजू मालड़ा, बाबा जोहड़िया ए और बी, मकड़ौली स्कूल,आकोदा, झोझू खुर्द, पालड़ी बधवाना व लीला एकेडमी आदमपुर की टीमें पहुंची।

बुधवार को मेले वाले दिन लड़के, लड़कियों व बुजुर्गों की दौड़, ओपन कुश्ती दंगल, लड़कियों की कुश्तियां तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा। । इस दौरान मंदिर कमेटी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed