{"_id":"6acd3c30ef6b3212d4049aa9","slug":"jagdish-billa-takes-on-the-role-of-manthara-the-audience-is-captivated-by-the-enactment-of-the-kop-bhawan-chamber-of-anger-scene-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146557-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंथरा बन रहे जगदीश बिल्ला, कोपभवन की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंथरा बन रहे जगदीश बिल्ला, कोपभवन की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
विज्ञापन
फोटो नंबर-14अनाज मंडी की रामलीला में कैकेई-मंथरा संवाद की लीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: प्
- फोटो : 1
नारनौल। रविवार रात अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर रामलीला के पांचवें दिन कोपभवन भाग-एक और मंथरा-कैकेयी संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। इसकी खास बात यह है कि मंथरा का किरदार निभा रहे जगदीश बिल्ला लगातार 50 वर्षों से यही भूमिका निभा रहे हैं।
भगवान नारायण सेवा संस्था के सहयोग से हो रही रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी राजेश चौधरी और अरुण चौधरी ने गणेश पूजन के साथ किया। मंच संचालन भारत भूषण तायल और रतनलाल भास्कर ने किया।
प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने की घोषणा के बाद मंथरा कैकेयी को भड़काती है। वह भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए वनवास मांगने को कहती है। इसी प्रसंग के साथ लीला को विराम दिया गया।
विज्ञापन
श्रीराम की भूमिका नवीन सिंघल, सीता की विवेक शर्मा और कैकेयी की अभिषेक सोनी ने निभाई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक वेद प्रकाश सैनी सहित कई सदस्य और दर्शक मौजूद रहे।