फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITR filings declined due to varying deadlines.

Mahendragarh-Narnaul News: अलग-अलग समय सीमा के चलते कम हुई आईटीआर फाइलिंग

Sat, 01 Aug 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
ITR filings declined due to varying deadlines.
फोटो नंबर- 13प्रवीण बंसल, सीए, नारनौल।
नारनौल। इस वर्ष 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों की संख्या पिछले साल की तुलना में कम है। इसका मुख्य कारण विभिन्न श्रेणियों के करदाताओं के लिए अलग-अलग अंतिम तिथियां निर्धारित होना है।
विज्ञापन

वेतनभोगी, पेंशनभोगी और बिना ऑडिट वाले करदाताओं के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि है जबकि अन्य श्रेणियों के लिए रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा आगे निर्धारित की गई है। कर ऑडिट वाले करदाताओं के लिए 31 अक्तूबर तक रिटर्न दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स
निर्धारित समय सीमा के बाद रिटर्न दाखिल करने पर आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 5 हजार रुपये तक की जुर्माना फीस लग सकती है। पात्र मामलों में यह फीस एक हजार रुपये तक सीमित हो सकती है। इसके अलावा, यदि कर बकाया है तो उस पर ब्याज भी देय हो सकता है। वहीं, कुछ मामलों में हानि को आगे ले जाने का लाभ भी प्रभावित हो सकता है।-प्रवीण बंसल, सीए, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ढाई लाख रुपये से अधिक आय वाले व्यक्ति के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है। नई कर व्यवस्था में 4 लाख से 8 लाख रुपये तक की आय पर 5 प्रतिशत कर लगेगा। इसके बाद प्रत्येक 4 लाख रुपये पर कर की दर में 5 प्रतिशत की वृद्धि होती जाएगी। 24 लाख रुपये से अधिक आय पर अधिकतम 30 प्रतिशत की दर से कर देय होगा। टैक्स में 12 लाख रुपये आय तक छूट है, ऐसे में जो टैक्स करदाताओं द्वारा जमा किया जाता है। वह उन्हें रिबेट द्वारा वापस मिल जाता है।-अंकित कुमार, सीए, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article