फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ITBP jawan's bike rammed under roadways due to car collision

कार की टक्कर से आईटीबीपी के जवान की बाइक रोडवेज के नीचे घुसी

Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan's bike rammed under roadways due to car collision
कनीना से महेंद्रगढ़ मार्ग पर उन्हानी गांव के टी प्वाइंट पर हरियाणा रोडवेज की खड़ी बस के पीछे खड़े बाइक सवार को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल समेत रोडवेज बस के नीचे चला गया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली में कार्यरत आईटीबीपी जवान संजीव कुमार ऊंची भांडोर का रहने वाला है। वह वीरवार की सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली से छुटटी लेकर आया था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर करीब साढे़ छह बजे कनीना के पास पहुंचा तो पीछे एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद संजीव कुमार की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत उन्हानी टी प्वाइंट पर सवारी उतार रही रोडवेज की बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। रोडवेज के कर्मचारियों ने 100 नंबर पर कॉल करके इस दुर्घटना के बारे में सूचना दी। एंबुलेस ने मौके पर पहुंचकर घायल आईटीबीपी के जवान केे उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। घायल को प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल संजीव के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि संजीव की हालत खतरे से बाहर है। उसे रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed