{"_id":"671d34f3d5570d478d0e8df1","slug":"itbp-jawan-dies-of-heart-attack-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117523-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीबीपी के जवान की हृदयघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीबीपी के जवान की हृदयघात से मौत
Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-21जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते अधिकारी।
मंडी अटेली। अपने घर छुट्टी पर आये आईटीबीपी के जवान का हृदय घात से निधन होने पर उनके पैतृक गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश के बसार जिले में थी।
45 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र अभय सिंह हवलदार आईटीबीपी में कार्यरत थे और 17 अक्तूबर को एक माह के लिए अवकाश पर आए थे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, दौंगड़ा चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह व आईटीबीपी की टुकड़ी ने पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किए व जवान के पुत्र आशीष ने मुखाग्नि दी। जवान के रिश्तेदार दीपेंद्र राव ने बताया कि वे 49 बटालियन में अप्रैल 2001 में भर्ती हुए थे। इस मौके पर गांव के सरपंच बबरूभान, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि करण सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार यादव, पटवारी अशोक कुमार वेद आर्य उपस्थित रहे।