{"_id":"674ff4e4c0ca64f7fc028f8a","slug":"itbp-inspector-died-due-to-heart-failure-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118837-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीबीपी के इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीबीपी के इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से गई जान
Wed, 04 Dec 2024 11:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 21राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार करते हुए। संवाद
नारनौल। क्षेत्र के एक आईटीबीपी के इंस्पेक्टर की हृदयगति रुकने से जालंधर में मौत हो गई। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पहुंची आईटीबीपी की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर जवान को अंतिम विदाई दी।
गुवानी निवासी 39 वर्षीय संदीप जालंधर में आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद तैनात थे। बीते दिन करीब छह बजे वह पत्नी के साथ कैंप परिसर में टहल रहे थे। इस दौरान वह अचानक से नीचे गिर गए। उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। वहां से सरकारी अस्पताल करतारपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संदीप कुमार आईटीबीपी में 2 जनवरी 2006 में सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती हुए थे। 5 वर्षीय एक लड़की है, जो पहली कक्षा में पढ़ती है।