{"_id":"65526847c028444f65019ccd","slug":"it-was-costly-for-the-si-to-stop-the-vehicle-at-the-checkpoint-the-driver-assaulted-him-narnol-news-c-203-1-sroh1011-5054-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नाके पर एसआई को गाड़ी रुकवाना पड़ा महंगा, गाड़ी चालक ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नाके पर एसआई को गाड़ी रुकवाना पड़ा महंगा, गाड़ी चालक ने की मारपीट
Mon, 13 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- शहर थाना महेंद्रगढ़ में आरोपी को पकड़कर मेडिकल करवाने लेकर जाती पुलिस--स्रोत--स
महेंद्रगढ़। दिवाली पर वाहनों के शहर में प्रवेश के प्रतिबंध होने के बावजूद एक व्यक्ति द्वारा शहर में गाड़ी के प्रवेश को लेकर ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ मारपीट की। शहर के मसानी चौक पर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। हालांकि जब बात अपनों पर आई तो पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे में ही गाड़ी सहित काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव नंगला सतनाली के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
रविवार शाम पांच बजे मसानी चौक पर लगाए गए नाके पर तैनात एसआई उज्ज्वल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 नवंबर शाम पांच बजे मसानी चौक पर लगाए नाके पर तैनात था। इसी दौरान गांव मेघनवास की तरफ से एक सफेद रंग की आल्टो गाड़ी नाका पर आई। गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कहा कि बाजार में भीड़ होने के कारण नाके लगाए गए हैं। शहर में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक है। गाड़ी चालक ने कहा कि हमें सतनाली की तरफ जाना है। तो एसआई ने उन्हें माजरा चुंगी होते हुए जाने के लिए कहा। इतना कहते ही गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी सीधी बैरिकेड् पर चढ़ा दी। साथ ही कहा कि वह तो यहीं से जाएगा। जब आल्टो गाड़ी को रोका तो तब गाड़ी चालक ने गाड़ी रुकते ही गालियां देनी आरंभ कर दी और एसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी और थप्पड़ मारा। शहर थाना पुलिस ने एसआई की शिकायत पर गाड़ी चालक महेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।