फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It rained all day long, temperature reached 28 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर होती रही बारिश, तापमान 28 डिग्री पहुंचा

Fri, 09 Aug 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
It rained all day long, temperature reached 28 degrees
फोटो नंबर-22नारनौल में शुक्रवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में पिछले चार दिन से मानसून मेहरबान है। इसके चलते वीरवार को भी रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं शुक्रवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में महेंद्रगढ़ 33.5 मिलीमीटर, अटेली में 32.0 मिलीमीटर और नारनौल में 35.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। महेंद्रगढ़ और नारनौल में दिन और रात के तापमान क्रमश: 31.7, 25.5 डिग्री सेल्सियस और 28.0, 25.0 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन से चार दिन तक जिला महेंद्रगढ़ में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने की शुरुआत से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून सक्रियता में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जुलाई महीने के कमजोर मानसून से मानसून बारिश के आंकड़ों में गिरावट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना, नांगल चौधरी, अटेली में सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed