फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It may rain till tomorrow

कल तक हो सकती है बारिश

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
It may rain till tomorrow
क्षेत्रवासियों को जल्द ही प्रदूषण राहत मिलेगी। क्षेत्र में 20 नवंबर को बारिश आने की संभावना बन रही है। बारिश होने पर वायु सूचकांक स्तर में सुधार होगा। 18 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ मौसमी प्रणाली और अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से सीमित इलाकों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा। इस प्रणाली से 18 तारीख को ही पूरे इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे। इस मौसमी प्रणाली से राजस्थान का इलाका ज्यादा प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने बताया कि काफी दिनों से उत्तर व मध्य भारत विशेषकर हरियाणा राजस्थान एनसीआर दिल्ली मे मौसम शांत बना हुआ है। बिना किसी मौसमी हलचल के होने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट रोज देखी जा रही है लेकिन जल्द ही मौसम में बदलाव आने वाला है। आगामी बरसात का यह दौर उत्तर भारत पर 18 नवंबर को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और मध्य-पूर्वी अरब सागर में मौजूद लो प्रेशर एरिया के मिलने के कारण होगा। दक्षिणी हरियाणा विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ के कुछ भागों में , रेवाड़ी, सोहना तावडू और एनसीआर का कुछ क्षेत्र पर यह प्रणाली प्रभाव डालेगी, जिससे कारण से 20 नवंबर को हल्की सामान्य वर्षा होने की पूरी संभावनाएं बन रही है। इस बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलेगा मौजूदा फसलों के लिए यह बारिश सोना साबित होगी। दूसरी राहत की बात यह है कि आमजन के लिए है कि यह बारिश वर्तमान में बढ़े हुए प्रदूषण में गिरावट भी लाएगी। जिससे इस एरिया का वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed