{"_id":"68c70faf2cd37103cd0f9104","slug":"it-is-necessary-to-take-a-pledge-to-go-on-the-right-path-kuldeep-bhardwaj-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120148-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे रास्ते पर जाने का संकल्प लेना जरूरी : कुलदीप भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे रास्ते पर जाने का संकल्प लेना जरूरी : कुलदीप भारद्वाज
Mon, 15 Sep 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा पूर्णमल मैरिज पैलेस में चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान पंडाल में नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर कथा पंडाल को गुब्बारे व फूल-माला से सजाया गया था। कथा व्यास कुलदीप भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि जब-जब अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढ़ा है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है।
अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग-अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी, तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। जीवन में अच्छे रास्ते पर जाने का संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को माता-पिता व गुरु की बातों को मानना चाहिए।
जिन बच्चों के ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है। हर एक माता-पिता को चाहिए कि अपने साथ बच्चों को भागवत कथा, सत्संग, कीर्तन में जरूर साथ लाएं। धर्म की कथा सुनने से बच्चों में अच्छे संस्कार आते है।