फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It is mandatory to get a Red Cross receipt for admission

Mahendragarh-Narnaul News: दाखिले के लिए रेडक्रॉस की रसीद कटवाना अनिवार्य

Sun, 07 Jul 2024 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to get a Red Cross receipt for admission
नारनौल।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित छात्राओं में से अब तक करीब 140 छात्राओं ने दाखिला लिया है। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार 5 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट घोषित की गई थी।
दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को फीस जमा करवाने के साथ रेडक्रॉस में पर्ची कटवाना भी अनिवार्य है। अगर कोई विद्यार्थी फीस जमा करवाने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य तो पूर्ण कर लेते हैं मगर भूलवश रेडक्रॉस की पर्ची नहीं कटवाते हैं, इसका शुल्क 100 रुपये हैं तो ऐसे विद्यार्थी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गत वर्ष कुछ छात्रों ने दाखिले के समय रेडक्रॉस पर्ची नहीं कटवाई थी, जिस कारण उन्हें परीक्षा देने के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ा था।
विज्ञापन

प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं तो साइट पर मौजूद डेफर विकल्प पर क्लिक करना होगा। साइट पर मौजूद डेफर विकल्प इस बात को प्रमाणित करता है की छात्र का चयन जिस कोर्स और कालेज में हुआ है, वह उससे खुश नहीं है। प्रथम मेरिट लिस्ट में उसका चयन जिस कोर्स और कालेज में हुआ है उसे रद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए विषयों का चुनाव और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य:
दाखिले के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र-छात्राएं 9 जुलाई तक फीस आनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। फीस जमा करवाने के बाद छात्रों को जिस कालेज में दाखिला मिला है, उसमें जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, माइग्रेशन प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसके साथ मुख्य विषय के साथ-साथ अन्य विषय, मल्टीडिस्सिप्लीनरी, एबिलिटी एनहांसमेंट, स्किल एनहांसमेंट, वैल्यू एडेड कोर्स की वरीयता जमा करवाना अनिवार्य है।





प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित छात्राओं को 9 जुलाई तक फीस जमा करवाना अनिवार्य हैं। फीस जमा करवाने के बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी आवश्यक है। कालेज में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। जिसमें सभी मूल दस्तावेजों का सत्यापन, मुख्य विषय के साथ अन्य विषयों का चुनाव, मल्टीडिस्सिप्लीनरी, एबिलिटी एनहांसमेंट, स्किल एनहांसमेंट, वैल्यू एडेड कोर्स की वरियता जमा करवाना जरूरी है।
प्रोफेसर सुनील कुमार,प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed