{"_id":"674ff4b9d8409df2900939e7","slug":"iron-pillars-are-being-installed-instead-of-cement-on-goshala-road-narnol-news-c-196-1-nnl1005-118825-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड पर सीमेंट की जगह लग रहे लोहे के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड पर सीमेंट की जगह लग रहे लोहे के खंभे
Wed, 04 Dec 2024 11:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 14खंभे लगाने का कार्य करते ठेकेदार के कर्मचारी। संवाद
नारनौल। गोशाला रोड से महिला थाना की तरफ जाने वाले मार्ग पर नाले के समीप सीमेंट के खंभों को हटाकर लोहे के खंभे लगाए जा रहे हैं। नाले के निर्माण के समय नाले के किनारे पर खड़े सीमेंट के खंभों को हटाया जाना था।
उस समय करीब 35 लाख रुपये का बजट भी पास किया गया था। अब जैसे ही नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, सीमेंट के खंभों के स्थान पर लोहे के खंभे लगाए जा रहे हैं। इन खंभों पर गुजर रही लाइन से मुख्य रूप से नागरिक अस्पताल फीडर को जोड़ा जाएगा।
गोशाला रोड पर नाले के समीप सीमेंट के खंभों के स्थान पर करीब 17 लोहे के खंभों को लगाया जाएगा। लोहे के खंभों को लगाने का उद्देश्य यह है कि लोहे के खंभे सीमेंट के खंभों की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं और मार्ग की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। वहीं लोहे के खंभे सीमेंट के खंभों की तुलना में कुछ अधिक ऊंचे होते हैं, जिससे तारों के लटकने की समस्या की संभावना भी कम रहती है।
विज्ञापन
वर्ष 2021-22 में करीब 35 लाख का बजट पास किया गया था, लेकिन नाले के निर्माण कार्य में विलंब के कारण कार्य तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। क्योंकि नाले का निर्माण कार्य और खंभे लगने का कार्य साथ-साथ होना था।
वहीं कुछ दिन पहले नाले का निर्माण कार्य फिर से शुरू हुआ है जिसके बाद लोहे के खंभे लगाने के लिए बिजली निगम द्वारा वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। संवाद