{"_id":"65b55429193127d0140ace34","slug":"invitation-campaign-launched-regarding-restoration-of-old-pension-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107000-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चलाया निमंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चलाया निमंत्रण अभियान
Sun, 28 Jan 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम व पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को हुड्डा पार्क के बाहर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निमंत्रण अभियान चलाया गया। प्रधान अरविंद यादव माजरा खुर्द ने बताया कि 11 फरवरी को जींद के एकलव्य स्टेडियम में हाेने वाली पेंशन संकल्प महारैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि एनपीएस स्कीम शेयर बाजार पर आधारित है, जिसमें कर्मचारियों का भविष्य निश्चित रूप से सुरक्षित नहीं है।
सरकार इस संकल्प महारैली के पश्चात लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले कर्मचारियों की एकजुटता व भविष्य की चिंता को समझते हुए हरियाणा प्रदेश में भी पड़ोसी राज्य हिमाचल की तर्ज पर ओपीएस लागू करने का सराहनीय काम करेंगी। हसला के राज्य सह सचिव युधिष्ठर यादव ने भी कर्मचारियों की इस मांग को जायज बताया। महेंद्रगढ़ खंड हसला प्रधान सतीश कौशिक ने कहा कि यदि एनपीएस योजना इतनी अच्छी ही है तो सांसद और विधायक अपने लिए भी लागू क्यों नहीं कर लेते। इस अभियान में बिजली बोर्ड महेंद्रगढ़ के प्रधान अनिल खैरवाल, हसला के ब्लॉक उपप्रधान संजय मैहरा, राकेश यादव झूक, अशोक जांगड़ा, महेश शर्मा कौशिक, जितेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा झगडोली, दिनेश, प्रविंद्र, कैलाश, प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।