फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Investigation into allegations of corruption in development works begins, Municipal Secretary, ME and JE summoned

Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू, नगर पालिका के सचिव, एमई व जेई तलब

Sat, 04 Apr 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation into allegations of corruption in development works begins, Municipal Secretary, ME and JE summoned
महेंद्रगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी ने पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने हुए जांच की मांग की थी। ऐसा नहीं होने पर इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने नगरपालिका सचिव, एमई व जेई को सोमवार को मुख्यालय तलब किया है।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने 20 दिनों में नगरपालिका सचिव, जेई व एमई को 10 से अधिक कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं लेकिन किसी भी नोटिस पर सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक व जेई नवदीप ने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

कारण बनाओ नोटिस में नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं, भ्रष्टाचार, लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि यदि इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई तो वे अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। प्रधान का यह बयान सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले को 31 मार्च के अंक में अमर उजाला ने प्रधान ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, कहा- जांच नहींं हुई तो देंगे इस्तीफा...शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब की और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह ने नगरपालिका महेंद्रगढ़ के सचिव गौरव सांगवान व अन्य अधिकारियों को तलब किया है।
अब प्रधान की ओर से दिए गए नोटिसों सहित विभिन्न विकास कार्यों में लापरवाही सहित अन्य प्रकार की जांच स्वयं डीएमसी करेंगे। साथ ही एक जांच टीम जल्द ही मौके पर जाकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करेगी।
इसमें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, खर्च की गई राशि और कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी तय है।
नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने भी नपा सचिव, जेई व अन्य संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।

अभी तक एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने डीएमसी रणबीर सिंह से मुलाकात कर सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए जांच की मांग की थी।
वर्जन:
नगरपालिका प्रधान ने नगरपालिका में चल रही समस्याओं से अवगत कराया था। जल्द ही उनकी मांग पर वह खुद विकास कार्यों की जांच करेंगे। सोमवार को नपा महेंद्रगढ़ के सचिव व अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है। अधिकारियों से सभी प्रकार की जानकारी ली जाएगी।- रणबीर सिंह, जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed