फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Inventing Braille script showed a new path to blind people: Om Prakash Yadav

ब्रेल लिपि का आविष्कार करके दृष्टिबाधित लोगों नई राह दिखाई : ओम प्रकाश यादव

Wed, 04 Jan 2023 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inventing Braille script showed a new path to blind people: Om Prakash Yadav
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि दृष्टिबाधित नागरिकों को सरकार की योजनाओं का सरल तरीके से लाभ मिले इसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। सरकार द्वारा अधिनियम के अनुसार सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। यादव सभागार में लुई ब्रेल जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दृष्टिबाधित सशक्तिकरण समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव और डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर भी मौजूद रहे। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने समिति को अपने निजी कोष से 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि लुई ब्रेल ने ब्रेल लिपि का आविष्कार करके दृष्टि बाधित लोगों के लिए आगे बढ़ने का बहुत बड़ा हथियार दिया है। लोगों को इस लिपि के माध्यम से नई राह दिखाई। उन्होंने दृष्टिबाधित लोगों को हिम्मत व हौसला रखने का संदेश दिया था। साथ ही हर चुनौती को स्वीकार करने का जज्बा भी दिया है। इस लिपि से दृष्टि बाधित के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुई ब्रेल जयंती के अवसर पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि दृष्टिबाधित नागरिक की समस्याओं को समझने के लिए हमें उनकी दिनचर्या को देखना चाहिए। इतनी बाधाएं होने के बावजूद अपने हकों के लिए जागरूक रहना भी बहुत बड़ी बात होती है। डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि बिना आंखों के परिवार को पालना बहुत बड़ी बात है। सभी दृष्टिहीन नागरिक स्वाभिमान के साथ अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हें जिला प्रशासन धरातल पर लागू करने का प्रयास करता है।

कार्यक्रम में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव की माता को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधान डॉ. सुनील कुमार ने दृष्टिबाधित संगठन के बारे में जानकारी दी। महासचिव सुभाष चंद ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया जिस पर मंत्री ने कानून अनुसार सभी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, रेडक्रॉस समिति के सचिव श्याम सुंदर शर्मा, दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संतलाल, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed