फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Interrogated officials regarding cleanliness

Mahendragarh-Narnaul News: साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की

Wed, 05 Mar 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Interrogated officials regarding cleanliness
महेंद्रगढ़। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त ने महेंद्रगढ़ नगर पालिका अधिकारियों की बैठक ली। नगर आयुक्त आनंद शर्मा ने शहर के विकास कार्यों को गति देने व साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों से पूछताछ की। डीएमसी ने नगर पालिका महेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया। विकास कार्यों व कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया गया। सिनेमा रोड पर विजिलेंस टीम की ओर से चल रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को शहर को सुंदर बनाने के लिए साफ-सफाई व अतिक्रमण हटाओ अभियान पर विशेष ध्यान देने को कहा है। बदहाल सड़कों के हालात सुधारने व स्ट्रीट लाइट का जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर देकर पर्याप्त रोशनी के आदेश दिए है। साथ ही घर-घर कूड़ा कलेक्शन और 11 हट्टा बाजार सड़क के निर्माण को लेकर जल्द से जल्द फाइल को स्वीकृति दिलाने का आश्वासन भी दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव प्रशांत पाराशर, एमई संजोग शर्मा, सफाई इंचार्ज सुमित हुडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed