फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   international yoga day, programme in stadium, narnaul

योग के साथ बेटी बचाने की अपील

Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
international yoga day, programme in stadium, narnaul
योग दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को करीब छह हजार लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। अल सुबह लोग नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचने शुरू हो गए थे। शिविर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात थे। शिविर में भाजपा जिला प्रमुख राजेश देवी मुख्य अतिथि थीं। मुख्य अतिथि ने जहां योग के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं उपायुक्त ने लिंगानुपात और स्वच्छता के महत्व को बताया।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार सुबह मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 6.31 बजे योग की क्रियाएं शुरू की गई थी। योग प्रशिक्षक धर्मवीर और बजरंग ने करीब 45 मिनट तक साधकों को योगाभ्यास करवाकर योग से होने वाले लाभों से अवगत कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग मनुष्य के लिए अत्यंत जरूरी है। मनुष्य योग को अपने जीवन में उतारें। शिविर में मुख्य अतिथि राजेश देवी ने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव ने जहां योग को जन-जन तक पहुंचाया है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता दिलवाकर भारत का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग योग को जीवन में उतारें। योग दिवस का मकसद केवल एक दिन योग करना नहीं है, बल्कि देश में एक ऐसा माहौल तैयार करना है कि हर नागरिक योग करे और निरोग रहे।
विज्ञापन


एकाग्रता और ध्यान योग जरूरी
उपायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि हमारे देश में सदियों से आक्रमणकारी आते रहे हैं, लेकिन जो देश की मूल संस्कृति और विद्या है उसे कोई भी ताकत खत्म नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। योग का कोई मजहब नहीं होता। यह सब लोगों को जोड़ने का एक माध्यम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटियों को बचाने की अपील

उपायुक्त ने शिविर में भाग लेने आए सभी लोगों से आह्वान किया कि जिले में बेटियों की संख्या बहुत कम है। यह चिंतनीय विषय है। इसके लिए हम सबको मिलकर एक जनांदोलन चलाकर जागरूक करना होगा। जिले के घटते लिंगानुपात में कुछ कमी आ सके। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। हम सभी को लड़कियों के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा।

स्वच्छ गांव का सरपंच बनेगा मेहमान
उपायुक्त ने स्वच्छता पर जोर देकर कहा कि जो भी गांव जल्द से जल्द अपने आप को पूर्ण स्वच्छ करेगा। उस गांव में वे स्वयं मेहमान बनकर 24 घंटे रहेंगे। अगर उस गांव का सरपंच चाहे तो वह 24 घंटे उनके साथ मेहमान बनकर रह सकता है।

योग से बढ़ती है मनुष्य की कार्यकुशलता
पतंजलि  योग समिति के जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री ने कहा कि समिति लगातार योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही है। जब से नागरिकों ने योग को अपनाया है तभी से लोगों में सकारात्मक भाव जागा है। योग करने से मनुष्य की कार्यकुशलता बढ़ती है। मनुष्य को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।

150 पुलिस कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर नेताजी स्टेडियम में दो गेट बनाए थे। इसकी  निगरानी जिला मुख्यालय के डीएसपी राजेश कुमार को ड्यूटी सौंपी गई। स्टेडियम के आसपास करीब 150 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए।

आम से खास लोगों के बैठने की थी व्यवस्था
योग शिविर के दौरान स्टेडियम में आने वाले खास और आम लोगों के बैठने की  व्यवस्था की गई। इसके लिए स्टेडियम में चार स्टेज बनाए थे। इसमें मुख्य स्टेज था, जबकि एक वीआईपी स्टेज और एक स्टेज जिला अधिकारियों के लिए बुक किया गया था। इसके अलावा एक स्टेज पर योग प्रदर्शन के लिए बनाया गया था, वहीं पत्रकारों के लिए सेक्टर दो में प्रथम दो पंक्तियां बुक की गई थी। सेक्टर चार और छह स्कूली छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया था। सेक्टर-12 पंच-सरपंचों के लिए आरक्षित किया गया था। सभी की सुविधा के लिए सेक्टरों की सूची और नक्शा मुख्य द्वार पर लगाया गया था।

सुरक्षा के चलते की चेकिंग
योग दिवस के दौरान किसी प्रकार कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रवेश द्वार पर  पुलिस कर्मचारी और अधिकारी तैनात थे। स्टेडियम में प्रवेश से पूर्व सभी लोगों की मैटल डिटेक्टर से अच्छी तरह से चेकिंग की गई थी।

स्कूली बच्चों को किया सम्मानित
शिविर के समापन पर योग प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्य अतिथि राजेश देवी ने योग के आयोजन में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया।  


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शिविर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंगल, विधायक ओमप्रकाश यादव, पुलिस अधीक्षक हामीद अख्तर, एडीसी आरएस वर्मा, सीजेएम निशांत शर्मा, एसडीएम सुरेश कासवां, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह यादव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री, बीजेपी जिला प्रधान शिव कुमार मेहता, गोबिंद भारद्वाज, अजीत सिंह व मनीष मित्तल के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed