{"_id":"6492699a8c4b5ebdec027f95","slug":"international-yoga-day-2023-water-filled-in-iti-in-narnaul-common-people-could-not-do-yoga-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day 2023: नारनौल में आईटीआई में भरा पानी, ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, आमजन नहीं कर सका योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day 2023: नारनौल में आईटीआई में भरा पानी, ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, आमजन नहीं कर सका योग
Wed, 21 Jun 2023 08:38 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:38 AM IST
सार
नानौल में बरसात के बावजूद आईटीआई में 5.30 बजे योगा के लिए लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। लेकिन पानी भरने के कारण जगह बदल दी गई। लोगों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद लोग ऑडिटोरियम पहुंच गए।
विज्ञापन
योग करते जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल में अल सुबह बरसात होने की वजह से आईटीआई में जिला स्तरीय कार्यक्रम नहीं हो सका। प्रशासन को अचानक जगह बदलनी पड़ी। आईटीआई ग्राउंड में पानी भर गया था। इसके चलते लघु सचिवालय के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने शिरकत की। विद्यार्थियों ने योग कर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
लोगों की पहुंची भीड़
बरसात के बावजूद आईटीआई में 5.30 बजे लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। सुबह 4 बजे शुरू हुई बरसात 5 बजे रुक गई। इसके बाद लोग आना शुरू हो गए थे, लेकिन पानी भरने के कारण जगह बदल दी गई। लोगों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद लोग ऑडिटोरियम पहुंच गए।
विज्ञापन
अंदर नहीं घुसने दिया
ऑडिटोरियम में बैठने की जगह सिमित थी। इसके चलते सभी बैठने की सीट पूरी हो गई। पुलिस ने लोगों को अंदर नहीं घुसने दिया। पुलिस और लोगों के बीच बहस भी हुई। लोगों को बिना योग करे वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
योग का जीवन में महत्व : डॉ बनवारी
जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि आज योग का जीवन में बहुत महत्व हैं। योग से बीमारियां दूर होती हैं। आज योग पूरा विश्व कर रहा हैं। योग भारत की देन हैं।