{"_id":"695d6497029633a530044f4f","slug":"international-kalams-strong-signature-forum-organised-an-online-poetry-conference-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134480-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच ने किया ऑनलाइन कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच ने किया ऑनलाइन कवि सम्मेलन
विज्ञापन
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय कलम के सशक्त हस्ताक्षर मंच ने अपने पटल पर गत रात्रि नव वर्ष विषय पर गूगल मीट पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सतीश गुप्ता ने की। वहीं मुख्यातिथि रायबरेली के सुविख्यात साहित्यकार शिवनाथ सिंह शिव रहे।
कवि सम्मेलन का मंच संचालन कवयित्री मनीषा लाठी ने किया जिसमें देश भर से इक्कीस कवियों ने गत वर्ष के आभार और नव वर्ष के अभिनंदन पर रचनाएं सुनाईं। मंच के संस्थापक अध्यक्ष विनोद वर्मा दुर्गेय ने कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवियों को उनके कृतित्व द्वारा हिंदी साहित्य समृद्ध करने के लिए साहित्य सारथी सम्मान से सम्मानित किया।
साहित्यकार भूपसिंह भारती को साहित्य सारथी सम्मान के लिए चुना गया। संस्था ने नारनौल के कवि भूपसिंह भारती को भी सतत साहित्य सृजन करने के लिए साहित्य सारथी सम्मान से सम्मानित किया। कवि भूपसिंह भारती की रचनाएं 28 वर्षों से राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। कवि भूपसिंह भारती मूल रूप से जिला रेवाड़ी के गांव खालेटा के निवासी है जो वर्तमान में आदर्श नगर नारनौल में रह रहे हैं। संवाद