फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   int patients opreated in the hospital

अस्पताल में ईएनटी के मरीजों का होगा ऑपरेशन

Wed, 05 Feb 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
int patients opreated in the hospital
जिला नागरिक अस्पताल में ईएनटी की नियमित ओपीडी शुरू हो गई है। डॉ. प्रमोद कुमार अस्पताल के रूम नंबर 30 में रोजाना ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं। उन्होंने अब ऑपरेशन को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। जिससे जरूरतमंदों का अस्पताल में ही ऑपरेशन हो सके।
विज्ञापन

ईएनटी के डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से ओटी के लिए सामान उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसमें कान, नाक व गले के ऑपरेशन से संबंधित उपकरण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में रोजाना करीब 40-50 मरीज आ रहे हैं। सामान उपलब्ध होने के बाद अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डॉ. प्रमोद कुमार ने ज्वाइन करने से ईएनटी के मरीजों को राहत मिली है। उन्होंने बताया कि अब लोगों को नियमित नागरिक अस्पताल में ईएनटी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। फिलहाल रूम नंबर 30 में ईएनटी की ओपीडी चल रही है। गायनी की ओपीडी शिफ्ट होने पर ईएनटी का स्थाई तौर पर कमरा दिया जाएगा। बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल में साल 2015 से ईएनटी का डॉक्टर नहीं था। ऐसे में ईएनटी के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। डॉ. प्रमोद के आने से मरीजों को राहत मिली है। पहले ऐसे मरीजों का उपचार जनरल ओडीपी में होता था। इसे लेकर 28 जनवरी को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed