फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructions to the Municipal Secretary to improve the cleanliness system

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका सचिव को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the Municipal Secretary to improve the cleanliness system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेद्रगढ़। उपमंडल अधिकारी ने नगर पालिका सचिव को शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बिजली वितरण निगम के अधिकारी को शहर में टूटे और सड़कों के किनारे पड़े बिजली के खंभों को एक सप्ताह में हटाने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि अब समाधान शिविर सप्ताह में सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो विभाग समय पर शिकायतों का समाधान नहीं करेंगे, उनकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों या प्रतिनिधियों की होगी।

उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव ने समाधान शिविर की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के जरिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों का मकसद प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का निराकरण समयबद्ध तरीके से किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में दर्ज कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और जितना संभव हो, शिकायत का निपटारा उसी समय किया जाए। समीक्षा बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी अलका, नगर पालिका सचिव अनिल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed