फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructions to expedite the process of filing tax

टैक्स भरवाने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the process of filing tax
नारनौल। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला नगर आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। डॉ. आभीर ने बताया कि नगर परिषद और नगर पालिकाओं में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए नियम अनुसार मार्किंग लगा दी गई है। इसके अलावा आय तथा व्यय से संबंधित ब्यौरा भी भेजा जा चुका है। वहीं एनडीसी पोर्टल पर प्रापर्टी टैक्स ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कांफ्रेंसिंग में पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी विभाग का प्रापर्टी टैक्स पोर्टल पर अपलोड करने और नियमानुसार इस टैक्स को भरवाने की कार्रवाई तेज की जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग को बार-बार रिमाइंड करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को तुरंत प्रभाव से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरों में अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। ऐसे में अधिकारी इस पर तुरंत कार्रवाई करें। डीएमसी ने मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को इस योजना के तहत जल्द से जल्द उनका मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री के बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस बैठक में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता व अधीक्षक अभियंता अंकित वशिष्ठ के अलावा सभी नगर पालिकाओं के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed