{"_id":"66a3f488200a94a8db0da4a4","slug":"inspired-for-water-conservation-in-jal-chaupal-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114489-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जल चौपाल में जल सरंक्षण के लिए किया प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जल चौपाल में जल सरंक्षण के लिए किया प्रेरित किया
Sat, 27 Jul 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव अटाली में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से सरपंच जीत पाल की अध्यक्षता में जल चौपाल का आयोजन किया गया।
विभाग की ओर से खंड संसाधन संयोजक धर्मेंद्र ने पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच एचटूएस किट के माध्यम से घर बैठे कर सकते हैं। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव, जल सरंक्षण, जल जीवन मिशन, खुले चल रहे नलों पर टूंटी लगवाने, पानी की बर्बादी को रोकने, पीने के पानी के उचित रख रखाव के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही आईईसी मैटेरियल वितरित कर पेयजल संबंधित शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री 1800 180 5678 के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में सरपंच को जल जीवन का मिशन का संकल्प पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। डायरिया रोग के लक्षण एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य, पंच, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मोटर चालक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।