फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Inspections conducted from the central office down to the branches; strict directives issued to improve facilities.

Mahendragarh-Narnaul News: सरल केंद्र से लेकर शाखाओं तक जांच, सुविधाएं सुधारने के सख्त निर्देश

Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inspections conducted from the central office down to the branches; strict directives issued to improve facilities.
नारनौल। नगर परिषद परिसर स्थित सरल केंद्र में शुक्रवार को डीएमसी रणबीर सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों की मौजूदगी और आम लोगों के लिए की गई सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन

डीएमसी ने गर्मी को देखते हुए वाटर डिस्पेंसर में हमेशा ठंडा और साफ पानी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठने के लिए लगाए गए सोफों की हालत भी देखी, जहां कुछ सोफे टूटे और बिना गद्दियों के मिले। इस पर उन्होंने तुरंत मरम्मत कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

रणबीर सिंह ने कहा कि नगर परिषद में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने हर कमरे में स्वच्छ पेयजल और कामों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे जेई और एमई शाखा में पहुंचे और स्टाफ की हाजिरी जांची। उन्होंने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी गर्मी में पानी की उचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही वाटर कूलर को चितवन वाटिका में लगाने और स्टेडियम समेत अन्य जगहों पर मटके रखकर नियमित पानी भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed