फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Insects found in the register distributed from Anganwadi, women expressed their anger

आंगनबाड़ी से बांटी गई पंजीरी में मिले कीड़े, महिलाओं ने जताया रोष

Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Insects found in the register distributed from Anganwadi, women expressed their anger
आंगनबाडी केंद्र के बाहर कीड़े युक्त पंजीरी दिखाती महिलाएं। - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। आंगनबाड़ी से बुधवार को बांटी गई पंजीरी में कीड़े मिलने पर ग्रामीण महिलाओं ने रोष जताया है। साथ ही आंगनबाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर सरकारी राशन में हेराफेरी करने और राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो पर पारुल अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही हैं। यहां से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को राशन वितरित किया जाता है। राशन वितरण के लिए शेड्यूल बना है। इसमें मीठा दलिया, आलू पूरी, मीठा चावल, गुलगुला, पराठे, नमकीन चावल, पंजीरी, मुरमुरा, कच्ची मूंगफली, भुना हुआ चना, भुनी हुई मूंगफली, सोयाबीन, आटा, मीठा दलिया आदि राशन आता है। इन्हें बनाकर बच्चों को दिया जाता है। अगर सूखा राशन है तो वह दिया जाता है। बुधवार को बच्चों का राशन लेने पहुंची महिलाओं को सिर्फ पंजीरी बांटी गई। महिलाओं ने जब पंजीरी को देखा तो उसमें भी कीड़े चल रहे थे। जब उसकी शिकायत की गई तो आंगनबाड़ी वर्कर ने कुछ भी कहने मना कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी वर्कर के पास दो केंद्रों का अतिरिक्त कार्यभार है। जोकि एक केंद्र घर के बिल्कुल पास है जिससे वह अपने खुद का केंद्र छोड़कर घर के पास वाले केंद्र पर आती है। जोकि कभी समय पर नहीं आती है और न ही कभी पूरा राशन वितरित करती है। जिससे कि सरकार की योजना का लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी से सोमवार को ीठा दलिया, मंगलवार को आलू पूरी, बुधवार को मीठा चावल, वीरवार को गुलगुला , शुक्रवार को पराठे, शानिवार को नमकीन चावल बना कर गीला राशन वितरित किया जाता हैं। सूखा राशन वितरित नहीं किया जाता है।
-
वर्जन -
अभी अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। शिकायत मिली है। इसकी जानकारी ली गई है। गीला राशन वितरित करने का नियम है। सूखा राशन वितरित नहीं किया जाता है। जो राशन बनाया नहीं जा सकता वो सूखा दिया जाता है। इस मामले में वीरवार को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की जाएगी।-सरला यादव, सीडीपीओ नारनौल।

-
वर्जन-
महिलाओं के आरोप बेबुनियाद हैं। जो राशन मौजूद होता है उसमें से सभी को समय पर राशन वितरित किया जाता है। सरकार के निर्देशानुसार गीला राशन बांटा जाता है जबकि महिलाएं सूखा राशन देने की जिद करती हैं।-पारुल, आंगनबाड़ी केंद्र संचालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed