फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   INLD's national executive meeting held

इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
INLD's national executive meeting held
रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फॉर्म हाउस पर इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी की ओर से छह एजेंडे रखे गए, जिनको अध्यक्ष की स्वीकृति से पास कर दिया गया। बैठक में पंजाब द्वारा चंडीगढ़ व एसवाईएल, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई का निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि 23 अप्रैल 1966 को हुकम सिंह समिति को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति जेसी शाह की अध्यक्षता में हरियाणा और पंजाब की सीमाओं की स्थापना के लिए एक आयोग बनाया था। आयोग द्वारा पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल की सीमाएं निर्धारित की गई थीं। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा कि शाह कमीशन आयोग की रिपोर्ट 31 मई 1966 के अनुसार हरियाणा के हिंदी भाषीय क्षेत्र हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, नरवाना और जींद (जिला संगरूर), खरड़ और चंडीगढ़ को कैपिटल प्रोजेक्ट, नारायणगढ़, अंबाला व जगाधरी हरियाणा को देने की सिफारिशें की थीं, लेकिन यह फैसला लागू न होने की वजह से चंडीगढ़ को हरियाणा एवं पंजाब की संयुक्त राजधानी बना दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने एसवाईएल पर कहा कि कांग्रेस के दस वर्ष शासन काल तथा भाजपा के सात वर्ष के कार्यकाल में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी इन नहर के निर्माण के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस और भाजपा को प्रदेश के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इनेलो ने सरकार से अनुरोध किया कि चंडीगढ़ तथा खरड़ तहसील को हरियाणा को दिए जाने के बारे में विशेष प्रस्ताव पास करें और एसवाईएल नहर के निर्माण पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करें और हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगारी में हरियाणा नंबर 1
पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) अप्रैल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार देश में बेरोजगारी के मामले में प्रदेश नंबर 1 हो गया। रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगारी दर 26.7 प्रतिशत आंकी गई। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में प्रदेश में लगभग 25 लाख बेरोजगार युवाओं ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोकसेवा आयोग में नौकरियों के लिए 2.20 करोड़ आवेदन भेजे थे। पेपर लीक होने की वजह से भर्तियां रद्द हो गईं। अब युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे उनमें निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार द्वारा निजी उद्योगों की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा युवाओं के साथ एक धोखा है। उन्होंने कहा कि निजी उद्योगों में 75 प्रतिशत आरक्षण 20 साल पहले इनेलो सरकार में लागू किया गया था। जब सरकार द्वारा भूमि की सीएलयू दी जाती थी उसमें उसमें 75 प्रतिशत पदों पर हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान होता था।
आम आदमी का जीना दूभर कर दिया
इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों व बाजारियों से मिलकर आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पार हो चुका है। डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पास पहुंच गया है। पेट्रोल डीजल की दरों में वृद्धि का मुख्य कारण केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी एवं प्रांतीय सरकार वेट की दरों में बेतहाशा वृद्धि है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि हो रही है। दलहन, चावल तथा शक्कर की कीमतों में लगभग 40 प्रतिशत, नमक में 35 प्रतिशत, लोहे की कीमतों में 50 प्रतिशत, सीमेंट में 30 प्रतिशत, सरसों के तेल में 80 प्रतिशत व आटे की कीमत में 30 प्रतिशत वृद्धि हो चुकी है। नींबू व हरी मिर्च 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। महंगाई से रसोई का बजट 50 प्रतिशत बढ़ गया है।

राष्ट्रीय/प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में खाली रहीं कुर्सियां
इनेलो की राष्ट्रीय/प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कुर्सियां खाली रहीं। बैठक स्थल पर जितनी कुर्सियां लगाई गई थीं, उससे आधे पदाधिकारी ही पहुंचे थे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, संगठन सचिव श्याम सिंह राणा, युवा नेता करण सिंह चौटाला, पार्टी के प्रदेश महासचिव राव होशियार सिंह, छोटे लाल गहली, उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, पूर्व विधायक बलवंत माइना, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष जसबीर ढिल्लो, सतबीर बड़ेसरा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. सदाराम सिवाच सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed