फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Informed about the importance of National Women's Day

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से कराया अवगत

Thu, 15 Feb 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Informed about the importance of National Women's Day
फोटो संख्या:51-हकेवि में आयोजित व्याख्यान में विशेषज्ञ वक्ता डॉ.सुमन प्रतिभागियों को संबोधित कर
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ता के रूप संस्कृत विभाग में सहायक आचार्य डॉ. सुमन ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से ही विश्वविद्यालय में यह आयोजन संभव हो सका है। विशेषज्ञ वक्ता डॉ. सुमन ने सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और राष्ट्रीय महिला दिवस में अंतर को स्पष्ट करते हुए प्रतिभागियों को इन दोनों ही महत्वपूर्ण दिवसों के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। इस दिशा में जारी प्रयासों में मुख्य वक्ता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. सुमन ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होगा, वहीं संस्कृति का उत्थान होगा। कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने मुख्य वक्ता को धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए आयोजन का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed