{"_id":"68e402ad30a3b7de2f095039","slug":"information-given-to-avoid-digital-arrest-narnol-news-c-196-1-nnl1010-130720-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिजिटल अरेस्ट से बचने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिजिटल अरेस्ट से बचने की दी जानकारी
Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल चौधरी। पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाने और उनके प्रति सचेत करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं, युवाओं और शिक्षकों के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता सत्र का आयोजन किया।
एसआई वर्षा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के कई नए और प्रचलित प्रकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से आजकल युवाओं को निशाना बनाने वाले डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड और टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के बारे में विस्तार से समझाया और उनसे बचने के प्रभावी तरीके बताए।
विद्यार्थियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वे अपनी निजी जानकारी को किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा करने से बचें। साथ ही, मोबाइल फोन पर होने वाली अज्ञात वीडियो कॉल को स्वीकार करने से बचें और सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीयता को मजबूत रखें।