फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Information given about the usefulness of sign language

Mahendragarh-Narnaul News: सांकेतिक भाषा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी

Tue, 24 Sep 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Information given about the usefulness of sign language
फोटो नंबर-03सांस्कृतिक भाषा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेते स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल।
विज्ञापन


संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन रिसर्च सेंटर काॅलेज में 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सांकेतिक भाषा की महत्ता को समझने और उसकी उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। समारोह का उद्घाटन कालेज के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव ने किया। उन्होंने सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। इसमें उन्होंने सांकेतिक भाषा की बुनियादी जानकारी और इसके उपयोग के तरीकों को साझा किया।

विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा में संवाद स्थापित करने के लिए कार्यशालाओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों में एकजुटता और समर्पण की भावना को मजबूत किया। इस समारोह के आयोजन का उद्देश्य न केवल सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बल्कि सभी लोगों के बीच समानता और समावेशिता को भी बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed