फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Information given about opportunities in the printing and packaging sector

प्रिंटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र में अवसरों के बारे में दी जानकारी

Tue, 04 Oct 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Information given about opportunities in the printing and packaging sector
हकेंविवि में कार्यशाला में प्रतिभाग्रिता करने वाले विद्यार्थी शिक्षकों व विशेषज्ञों के साथ---सं - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के क्षेत्र में नवाचार एवं रुझान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला से प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग क्षेत्र में हो रहे बदलाव को जानने और समझने का मौका मिला। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. फूल सिंह ने बताया कि कार्यशाला में प्रो. अंजन कुमार बराल ने प्रतिभागियों को अपसायक्लिंग, रिसायक्लिंग तथा डाउनसायक्लिंग प्रक्रिया के बारे में बताया। संजय जैन ने डिजिटल पैकेजिंग के क्षेत्र में हो रहे नवाचार एवं बदलावों के बारे में जानकारी दी। मोहित सैनी ने ग्रीन प्लेट्स एंड केमिकल्स पर विस्तार से प्रकाश डाला। टिंकू शर्मा ने फ्लेक्सो तकनीक में हो रहे नवाचार से अवगत कराया। चौथे दिन विशेषज्ञ सोमपाल सिंह ने प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं व तकनीक के विकास से प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों को नारनौल में प्रिंटिंग प्रेस का शैक्षणिक भ्रमण करवाकर विषय की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कार्यशाला के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र विशाल सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed