{"_id":"69e907a8a14511d292074d71","slug":"information-about-the-symptoms-of-tb-narnol-news-c-198-1-rew1001-237245-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टीबी के लक्षण के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टीबी के लक्षण के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को टीबी के लक्षण, बचाव और ईलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। लोगों को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई।
अभियान के तहत मरीजों को यह भी बताया गया कि सरकार की ओर से टीबी का इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है और दवाइयों का नियमित सेवन बेहद जरूरी है।