फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Industry Minister Rao Narbir Singh hoisted the flag at the district level Republic Day celebrations.

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने फहराया झंडा

Tue, 27 Jan 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Industry Minister Rao Narbir Singh hoisted the flag at the district level Republic Day celebrations.
फाेटो 2गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक का कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण तरीके से व धूमधाम से मनाया गया। नारनौल के आईटीआई मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और पीटी व डंबल लेजियम शो का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

16 विभागों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मनमोहक झांकियां प्रदर्शित कीं। महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी में फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश कुमार फागना और कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने बतौर मुख्यातिथि ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को मुख्यातिथि ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और आशीर्वाद दिया। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वर्ष 2016 सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग का गठन किया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए हरियाणा के सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों के जवानों व अग्निवीरों की अनुग्रह राशि एक करोड़ रुपये कर दी गई है।
अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। अब तक शहीदों के 418 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरियां भी प्रदान की गई है।
इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बीजेपी के जिला प्रधान डाॅ. यतेंद्र राव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।





मार्च पास्ट व परेड में 10 टुकड़ियों ने लिया भाग


गणतंत्र दिवस समारोह में परेड कमांडर बैशाख बागी की कमान में 10 टुकड़ियों ने भाग लिया। इसमें पहले ग्रुप में पुलिस प्लाटून को पहला स्थान, एनसीसी लड़के को दूसरा स्थान और पुलिस प्लाटून महिला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप 2 में पहला स्थान बुलबुल प्लाटून, दूसरा स्थान कब प्लाटून और तीसरा स्थान स्काउट प्लाटून को मिला। झांकियों में पहला स्थान स्वास्थ्य विभाग, दूसरा स्थान राष्ट्रीय सेवाएं प्राधिकरण और तीसरा स्थान शिक्षा विभाग की झांकी को मिला।गणतंत्र दिवस समारोह में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से भी झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस झांकी को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed