फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Indifference has vanished, hope for development has arisen

Mahendragarh-Narnaul News: उदासीनता छंटी, विकास की आस जगी

Sun, 07 Jul 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 07 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Indifference has vanished, hope for development has arisen
फोटो संख्या:52- लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में नगर पालिका, जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी वि
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

शहर की नगरपालिका में 22 माह के बाद विकास कार्याें के धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। उदासीनता के बादल छंटने के बाद पिछले दो सप्ताह में 50 प्रस्तावों पर काम शुरू कराने के लिए तेजी से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन 50 प्रस्तावों में 17 नपा के मुख्य एजेंडा में शामिल हैं तथा 33 प्रस्ताव शहर 15 वार्ड पार्षदों की ओर से रखे गए हैं। शुक्रवार देर शाम भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर शहर में विकास कार्याें की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


दरअसल, 22 माह पहले शहर की सरकार चुनी गई थी। इतनी समयावधि में शहर के विकास के लिए कोई योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों ने रखीं यह मांगें
- मोदाश्रम के नजदीक 33 केवी पावर हाउस बनवाया जाए।
- पेयजल आपूर्ति के लिए देवास जलघर को हॉट लाइन से जोड़ा जाए
- शहर में तीन वाटर टैंक बनाने की योजना पर काम हो।
- गांव चितलांग में दस एकड़ भूमि पर जल परियोजना पर जल्द काम शुरू हो।
- शहर की आबादी 50 हजार से अधिक होने पर नपा को नगर परिषद का दर्जा दिलाया जाए।
- पानी निकासी के बड़ी सीवर लाइन दबाने की योजना पर काम हो।
- 50 प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के अधिकारियों को शीघ्र सभी प्रक्रिया पूरी कराई जाएं।
- रिवासा पुल से कैंची मोड़ तक स्टेट हाईवे 148बी पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं

सांसद बोले-अधिकारी जल्द पूरी करें सभी प्रक्रिया
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वह शीघ्रता से शहर के विकास की सभी प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करें। शहर में बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए नपा भूमि उपलब्ध कराए जिससे 33 केवी का पावर हाउस बनाया जा सके। साथ ही शहर में सीवरेज समस्या के स्थाई समाधान के लिए उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को योजना तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने नपा प्रधान, उप प्रधान व शहरवासियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्य कराएगी। इसके लिए अधिकारी तय समय में सभी प्रक्रिया पूरी करें। वहीं डीएमसी (नगर आयुक्त) महाबीर प्रसाद ने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण, 2300 स्ट्रीट लाइट को शहर में लगवाने एक सप्ताह में टेंडर लगा दिए जाएंगे। साथ ही सड़कों की दशा सुधारने के लिए दो सप्ताह में सभी प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिकारी रहे उपस्थित:
डीएमसी महाबीर प्रसाद, नगपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, उप चेयरमैन मंजु कौशिक, सचिव प्रशांत पराशर, एमई दिनेश कुमार, जेई मनोज कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, एसडीओ जीयाराम, जेई दीपंचद, बिजली निगम से उपमंडल अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed