{"_id":"66258267063973d9ef004d47","slug":"increased-incidence-of-vomiting-diarrhea-and-fever-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111578-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उल्टी, दस्त और बुखार का बढ़ा प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उल्टी, दस्त और बुखार का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन
मंडी अटेली। मौसम का मिजाज गर्म होने के साथ-साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। सरकारी अस्पतालों में हर रोज 40 से 60 मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। तापमान व मौसम परिवर्तन से उल्टी दस्त तथा पेट दर्द की शिकायतें अधिक सामने आ रही हैं। बढ़ते संक्रमण के कारण न केवल सरकारी अस्पताल की ओपीडी में बढ़ोत्तरी हुई है बल्कि निजी अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अप्रैल की शुरुआत में बूंदाबांदी होने के कारण मौसम ठीक-ठाक रहा, लेकिन पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लग गया है। मौसम बदलाव के कारण एक ओर मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है तो तो दूसरी ओर मौसम जनित संक्रमण से खांसी जुकाम तथा उल्टी-दस्त व पेट दर्द जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
मौसम में बदलाव व गर्मी के कारण संक्रमण के 40 से 60 मामले रोज आ रहे हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में मरीजों के उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध है। हमें गर्मी में बचाव करना चाहिए और खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
डॉ. विजय, नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव व गर्मी के कारण संक्रमण के 40 से 60 मामले रोज आ रहे हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में मरीजों के उचित इलाज की सुविधा उपलब्ध है। हमें गर्मी में बचाव करना चाहिए और खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. विजय, नागरिक अस्पताल नारनौल।