फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increase in viral patients due to heat during the day and slight cold at night

Mahendragarh-Narnaul News: दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड से वायरल के बढ़े मरीज

Thu, 10 Oct 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Increase in viral patients due to heat during the day and slight cold at night
फोटो संख्या:71- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम परिवर्तन के कारण नागरिक अस्पताल में बुखार व खांसी के मरीज अधिक आ रहे है। नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिनों में 1566 ओपीडी दर्ज की गई। वहीं प्रतिदिन औसतन ओपीडी का आंकड़ा 500 के पार हो चुका है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड बढ़ने के कारण प्रतिदिन बुखार, खांसी के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है। बच्चे और बुजुर्ग भी खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे है। सुबह 8 बजे से ही ओपीडी में काफी लंबी लाइन लग जाती है।
विज्ञापन

दिन में गर्मी राहत में हो जाती है ठंड
पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक व न्यूनतम 23 डिग्री तक चल रहा है। दिन-रात के तापमान का यह अंतर लोगों की सेहत पर प्रभाव डाल रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार तीन दिनों में 1566 ओपीडी दर्ज की गई। मौसम परिवर्तन होने के कारण खांसी, बुखार, के अधिक मरीज पहुंच रहे है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन होने के कारण खांसी, बुखार होने पर चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही उपचार लें। अगर इन बीमारियों संबंधित समस्या है तो वह नागरिक अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकते हैं। दिन के समय गर्मी एवं रात के समय पंखे या कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। पंखें व कूलर का जरूरत के अनुसार प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विवेक शर्मा, आपातकालीन विभाग प्रभारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:71- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद

फोटो संख्या:71- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed