फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increase in the number of deaths due to cancer is worrying: Vice Chancellor

कैंसर से मृत्यु की संख्या में वृद्धि चिंताजनक : कुलपति

Fri, 27 Sep 2024 05:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Sep 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Increase in the number of deaths due to cancer is worrying: Vice Chancellor
फोटो संख्या:51- विशेषज्ञ वक्ता डॉ. जय कुमार को स्मृति चिह्न भेंट करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुम
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के जैव रसायन विभाग द्वारा डेवलपमेंट ऑफ स्मॉल मोलेक्यूल इनहिबिटोरस फॉर कैंसर थेरेपी डब्ल्यू पी 1066 एवालुएशन विषय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। आयोजन में एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर, ह्यूस्टन, टेक्सास, यूएसए के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुमुगम जय कुमार विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कैंसर से होने वाली मृत्यु की संख्या में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए कैंसर जीव विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रो. नीलम सिंह सांगवान ने कैंसर अनुसंधान के महत्त्व और आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। प्रो. अंतरेश कुमार ने विशेषज्ञ वक्ता डॉ. जय कुमार का परिचय कराया। विशेषज्ञ डॉ. जय कुमार ने वर्षों से किए गए अपने शोध से प्रतिभागियों को अवगत कराया और भावी शोधकर्ताओं को उन्नत शोध करने और समाज को कुछ देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. जय कुमार ने प्रतिभागियों के साथ अपने जीवन और शोध के अनुभव भी साझा किए। व्याख्यान के बाद सवाल-जवाब सत्र के दौरान विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। डॉ. नीलम यादव, प्रो. कांति प्रकाश शर्मा, प्रो. विकास बेनीवाल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अक्षय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed