{"_id":"680294bc3eda2cc3c50f4e37","slug":"increase-in-arrivals-piles-of-mustard-piled-up-in-the-grain-market-narnol-news-c-196-1-nnl1005-123570-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आवक में बढ़ोतरी, अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आवक में बढ़ोतरी, अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरियां
Fri, 18 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16नई अनाज मंडी में लगी सरसों की ढेरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। स्थानीय अनाज मंडियों में इन दिनों सरसों की भारी आवक हो रही है। नारनौल की नई अनाज मंडी में सरसों की अधिक आवक के कारण टीन शेड के नीचे और खुले में सरसों की ढेरिया लगी हुई हैं।
खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी ढेरी में नमी की मात्रा निर्धारित 8 प्रतिशत से अधिक आती है, तो उन किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जो किसान सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे है, वह अपने साथ तिरपाल भी साथ लेकर आ रहे हैं, ताकि बारिश होने पर फसल को खराब होने से बचाया जा सकें। गत वर्ष अधिक बारिश आने के कारण मंडियों में अनेक किसानों की फसल खराब हो गई थी।
शुक्रवार को नारनौल में 9500, अटेली में 9240 व नांगल चौधरी में 9600 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 8500, अटेली में 8710 और नांगल चौधरी में 8300 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। नारनौल में 4520 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मैं सुबह सरसों लेकर मंडी आया और ढेरी लगाने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ा। गत वर्ष सरसों बेचने आया था तब मेरी सरसों की खरीद और उठान केवल 3 घंटे में हो गया था। लेकिन इस बार सरसों की अधिक आवक के कारण दोपहर बाद मेरी ढेरी की खरीद हुई और शाम तक तुलाई का कार्य किया गया। -सतबीर सिंह, किसान, नारनौल।
-- -- -- -- -- -- -
इस बार सरसों की अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण अधिकतर फसल खराब हो गई। गत वर्ष एक एकड़ में करीब 9 क्विंटल सरसों की पैदावार हुई थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण इस बार 5 क्विंटल से भी कम सरसों की पैदावार हुई है। -अतर सिंह, किसान, नारनौल।
-- -- -- -- --
वर्जन :
सरसों की खरीद सुचारू रूप से की जा रही है। नमी वाली ढेरियों की भी नियमित अंतराल पर जांच की जाती है ताकि किसानों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। खरीद के साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी तेजी के साथ की जा रही है। -रूबी हुड्डा, मैनेजर, वेयर हाउस, नारनौल।