{"_id":"6a397af60a0dc2d2ee09affd","slug":"in-volleyball-karolis-team-defeated-jailaf-2-0in-volleyball-karolis-team-defeated-jailaf-2-0-narnol-news-c-196-1-nnl1005-141601-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में कारोली की टीम ने जैलाफ को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में कारोली की टीम ने जैलाफ को 2-0 से हराया
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18गांव धानौता स्थित खेल नर्सरी में आयोजित वॉलीबॉल मुकाबले के दौरान दम-खम दिखाते
नारनौल। गांव धानौता स्थित खेल नर्सरी में अंतर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के दूसरे ग्रुप के मुकाबले हुए। अंडर- 19 वर्ग में प्रथम मुकाबला कारोली व जैलाफ के बीच खेला गया। इसमें कारोली की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में धानौता और डोहर कलां की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मैच में धानौता की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।
वहीं अंडर-14 वर्ग में मारोली और डेरोली जाट के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इस मैच में डेरोली जाट की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल के बाद 2-1 से जीत अपने नाम की।
इस दौरान अंडर-19 और अंडर-14 दोनों वर्गों की टीमों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। मुकाबले शाम 5 बजे शुरू हुए और देर रात तक रोमांचक खेल जारी रहा।
जिला वॉलीबॉल संघ के सहसचिव नरेश ढिल्लो ने जानकारी दी कि द्वितीय ग्रुप में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी। पहले ग्रुप से अंडर-19 की घाटाशेर और धौलेडा की टीमें पहले ही अगले चरण में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगले राउंड में कुल चार टॉप टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले होंगे जिसके बाद विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता के अगले मैच जून माह के अंत में आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है।